*कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भगवान शिव का किया जलाभिषेक*
*सावन के द्वितीय सोमवार पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना*
जीपीएम ब्यूरो चीफ कृष्णा पांडे
कनकी। पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम कनकी स्थित प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत पहुंचे। उन्होंने भगवान महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
सावन सोमवार के पावन अवसर पर कनकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी आस्था और भक्ति देखने को मिली। मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। डॉ. चरणदास महंत ने भगवान शिव के समक्ष प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान महादेव की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।
*कनकेश्वर धाम के विकास को लेकर हुई चर्चा*
पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात डॉ. चरणदास महंत ने कनकेश्वर धाम युवा संगठन समिति के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास से संबंधित विषयों से डॉ. महंत को अवगत कराया। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए आपसी समन्वय के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
*कांग्रेस नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी*
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, नर्मदा शंकर राजवाड़े, रामचंद्र राजवाड़े, प्रकाश महंत, शांति स्वरूप महंत, विजय राजवाड़े, बसंत यादव, गोरे लाल मांझी, रोमी राजवाड़े, कोमल प्रसाद, संतोष पटेल, फागू राम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, कनकेश्वर धाम युवा संगठन समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सावन सोमवार के अवसर पर कनकेश्वर धाम में पूरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। भगवान शिव के जयकारों के बीच डॉ. चरणदास महंत ने जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
