गोलियों की गूंज से विकास की नई उम्मीद तक, बदल रहा सुकमा का चेहरा
सुकमा। कभी नक्सलवाद और गोलियों की आवाज से पहचाने जाने वाले सुकमा में अब विकास की नई उम्मीदें आकार ले रही हैं। सुरक्षा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देकर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
इस दिशा में एसपी मयंक गुर्जर की पहल चर्चा में है। पुलिस अब सुरक्षा व्यवस्था के साथ ग्रामीणों के बीच विश्वास कायम करने और उनकी समस्याओं के समाधान में भी भूमिका निभा रही है। स्थानीय वनोपज को बाजार से जोड़ने, महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा दूरस्थ गांवों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
सड़क और कनेक्टिविटी के विस्तार को भी विकास की अहम कड़ी माना जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक बेहतर पहुंच मिल सके।
सुकमा में बदलाव की यह कोशिश संदेश दे रही है कि स्थायी शांति केवल सुरक्षा से नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और जनता के विश्वास से आएगी। जहां कभी गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब विकास की नई उम्मीदें बुलंद हो रही हैं।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
