[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*ममतामयी मिनिमाता की पुण्यतिथि पर छाता पहाड़ में पौधारोपण, विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित*

*ममतामयी मिनिमाता की पुण्यतिथि पर छाता पहाड़ में पौधारोपण, विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित*


कृष्णा पाण्डेय ब्यूरो चीफ जीपीएम
छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद एवं समाज सुधारक ममतामयी मिनिमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ज्योतिपुर गौरेला स्थित छाता पहाड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से पहाड़ पर पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गौरेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री और फल का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने ममतामयी मिनिमाता के सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा की भावना को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *