[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**बिलासपुर जिला कार्यालय में केक काटकर दी गई शुभकामनाएं, जल्द ही चिराग पासवान के बिलासपुर आगमन की तैयारी के निर्देश**

# प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में मनाया गया चिराग पासवान का 41वां जन्मदिन

**बिलासपुर जिला कार्यालय में केक काटकर दी गई शुभकामनाएं, जल्द ही चिराग पासवान के बिलासपुर आगमन की तैयारी के निर्देश**

*बिलासपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान का 41वां जन्मदिन बिलासपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय, रपटा चौक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शरत चंद्र पाण्डेय, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पप्पू कौशिक, बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नागेंद्र दयाल पत्रवाणी, विक्की पटेल, दुर्गा यादव, चिम्बू साहू, संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शरत चंद्र पाण्डेय ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठा और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिलासपुर आगमन के लिए समय लेने का प्रयास किया जा रहा है। संभावित रूप से आगामी माह में उनके बिलासपुर प्रवास को लेकर प्रदेश स्तरीय आयोजन की तैयारी की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चिराग पासवान के बिलासपुर आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *