[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

करबला रोड स्थित अहूजा टीवी में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; धुएं को बाहर निकालने के लिए तोड़े जा रहे कांच

करबला रोड स्थित अहूजा टीवी में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; धुएं को बाहर निकालने के लिए तोड़े जा रहे कांच

**दुकान में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप, फायर सेफ्टी सिस्टम की अनुपलब्धता ने सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल**

**बिलासपुर।** शहर के करबला रोड स्थित अहूजा टीवी में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठते घने धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग और धुएं के बीच स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। धुएं को बाहर निकालने के लिए दुकान के सामने लगे कांच पर पत्थर मारकर उन्हें तोड़ा जा रहा है।

इस घटना ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। मौके से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, अहूजा टीवी में आग बुझाने के लिए आवश्यक अग्निशमन सामग्री और फायर सेफ्टी सिस्टम की उपलब्धता नहीं दिखाई दे रही है। यदि किसी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग से निपटने के बुनियादी इंतजाम ही नहीं हैं, तो यह सीधे तौर पर लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के व्यस्त करबला रोड जैसे क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच आखिर कौन कर रहा है? क्या संबंधित विभाग ने प्रतिष्ठान में फायर सेफ्टी के इंतजामों का निरीक्षण किया था? यदि नहीं, तो जिम्मेदारी किसकी है?

आग की इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत है कि समय रहते आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस घटना को चेतावनी के रूप में लेते हुए शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी ऑडिट और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है।

**सवाल सिर्फ एक दुकान में लगी आग का नहीं, बल्कि उन तमाम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *