[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

शिक्षा के उजाले से संवरेंगे 110 बच्चों के सपने, Payal Ek Naya Savera Foundation ने बांटे स्कूल बैग

बिलासपुर। बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में Payal Ek Naya Savera Welfare Foundation ने सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय के 110 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

संस्था की अध्यक्ष  पायल लाठ ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। संस्था का प्रयास है कि कोई भी बच्चा आर्थिक या अन्य किसी कारण से शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में उन्नति और समाज में सकारात्मक बदलाव की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। संस्था बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक  शैलेश पाण्डेय, पार्षद श्री आज़म खान एवं  एंजल चौकसे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक श्री शैलेश पाण्डेय ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज के भविष्य को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि वे बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सहयोग करते रहे हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।

विद्यालय की ओर से प्रधान पाठक  पूजा तिवारी, श्रीमती माधुरी निर्मलकर, ईश्वरी अय्यर सहित D.El.Ed. प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

संस्था के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत ने कहा कि यह पहल केवल स्कूल बैग वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन नन्हे सपनों को सहारा देने का प्रयास है, जो शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में नई उड़ान भरना चाहते हैं। संस्था का संकल्प है कि हर बच्चे के जीवन में शिक्षा का सूर्योदय हो और उनके सपनों का सूर्य कभी अस्त न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *