प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान से जीपीएम जिले के चार शिक्षक एवं पत्रकार कृष्णा पाण्डेय सम्मानित*
**गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।** ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बिलासपुर में आयोजित **”लोक सेवा गौरव सम्मान प्रादेशिक सम्मेलन-2026″** में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले की प्रतिभाओं ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया। शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के चार शिक्षकों तथा वरिष्ठ पत्रकार **कृष्णा पाण्डेय** को प्रदेश स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
सम्मेलन में जिले के शिक्षक **आलोक शुक्ला** को शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, **पीयूष गुप्ता** को कला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार, **अजय चौधरी** को शैक्षणिक नवाचार एवं प्रभावशाली मंच संचालन तथा **बलराम तिवारी** को संस्कृति संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर **जीपीएम के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा पाण्डेय** को निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए **श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह** प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी निष्पक्ष और जनहितैषी पत्रकारिता की सराहना करते हुए आयोजकों ने उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा।
इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यार्थियों तथा पत्रकार साथियों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है तथा भविष्य में भी सभी सम्मानितजन समाज और राष्ट्रहित में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
