[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

पंडवानी की शानदार प्रस्तुति ने सभी को किया मंत्रमुग्ध

गौरेला। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, मध्य प्रांत द्वारा आयोजित ॐ अखंड राष्ट्र धर्म संस्थान एवं परमानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में 23/11/2026 को पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका सुश्री पूनम सिन्हा (पूर्णिमा), भावना सिन्हा एवं उनके सभी साथियों द्वारा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक पंडवानी की शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली गायन शैली एवं पारंपरिक लोककला के माध्यम से महाभारत के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कामता महाराज जी विश्व हिंदू परिषद, जीपीएम के अध्यक्ष श्री हरीश छावड़िया जी तथा डॉ. संतोष घेमनानी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित माखीजा जी ने की।

इस अवसर पर परमशांति धाम के संस्थापक पूज्य स्वामी परमात्मानन्द गिरि जी, ॐ अखंड राष्ट्र धर्म संस्थान के सचिव श्री पुरुषोत्तम पिपरहा जी, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, छत्तीसगढ़ विभाग के संगठक श्री योगेंद्र जी एवं परमानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री अरुण कोष्टी जी ,प्राचार्य श्री पुष्पेंद्र जी, आचार्यगण, छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक पंडवानी कला को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *