[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिये इमरान खान ने टोकी दावेदारी

संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ मैदान में उतरे इमरान खान, बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी

 

 

बिलासपुर — कोटा विधानसभा अंतर्गत कांग्रेस के बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच युवा कांग्रेस नेता इमरान खान ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है।

 

इमरान खान लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़कर जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी बनने और संगठन को मजबूत करने के उनके प्रयासों के कारण उन्हें एक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में देखा जाता है।

 

इमरान खान ने कहा, “मेरे लिए पद नहीं, बल्कि संगठन सर्वोपरि है। यदि कांग्रेस परिवार मुझे यह जिम्मेदारी देता है, तो हर कार्यकर्ता के सम्मान, संगठन की मजबूती और जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा।”

उनकी दावेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि इमरान खान के नेतृत्व में बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *