शीर्षक:
हज़रत इमाम हसन व इमाम हुसैन की याद में मनाया गया मोहर्रम
समाचार:
मोहर्रम का मुबारक महीना हज़रत इमाम हसन और ख़ास तौर पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के तमाम शोहदा की अज़ीम कुर्बानियों की याद में पूरे एहतराम और अकीदत के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर मजलिसों का एहतमाम किया गया, जहाँ उलमा-ए-किराम ने कर्बला के वाक़िए पर रोशनी डालते हुए सब्र, इंसाफ़, हक़ और इंसानियत का पैग़ाम दिया।
मोहर्रम के अवसर पर ताज़िया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस अपने तयशुदा रास्तों से गुज़रते हुए कर्बला मैदान पहुँचे, जहाँ धार्मिक रस्मों के साथ ताज़ियों को पूरे आयोजन के दौरान “या हुसैन” की सदाएँ गूँजती रहीं और अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, जिससे पूरे आयोजन के दौरान अमन, भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। मोहर्रम का यह पर्व इंसानियत, त्याग, सच्चाई और ज़ुल्म के ख़िलाफ़ डटकर खड़े होने का पैग़ाम देता है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]