[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

GPM जिले में मनाया गया अक़ीदत के साथ मोहर्रम युवाओं ने दिखाया अखाड़े में खेल के करतब शांतिपूर्ण तरीके से मनाया शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया मोहर्रम*

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मोहर्रम की 10वीं तारीख (यौम-ए-आशूरा) के अवसर पर गौरेला और आसपास के क्षेत्रों में हर साल की तरह इस साल भी इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए ‘गम-ए-हुसैन’ पूरी अकीदत और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गौरेला क्षेत्र, मदीना मस्जिद, गोरखपुर और टीकर से भव्य ताजिया जुलूस निकाले गए। 1000 की भारी भीड़ के साथ ये सभी ताजिया जुलूस आगे बढ़ते हुए संयुक्त रूप से गाँधी चौक पहुंचे, जहां इन सभी ताजियों का ऐतिहासिक मिलान हुआ। आकर्षक रोशनी, नीले गुंबदों और शानदार कारीगरी से सजे इस भव्य ताजिये को अकीदतमंदों द्वारा जुलूस की शक्ल में पूरे एहतराम के साथ ले जाया गया।

अखाड़े में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

जुलूस के दौरान पारंपरिक अखाड़े का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अखाड़े में शामिल युवाओं और अकीदतमंदों ने लाठी-डंडे और पारंपरिक तरीकों से अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *