[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*द सिटी वॉच की खबर का बड़ा असर: मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी ने सचिव को थमाया नोटिस, पंचायत में मचा हड़कंप*

द सिटी वॉच की खबर का बड़ा असर: मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी ने सचिव को थमाया नोटिस, पंचायत में मचा हड़कंप

 

शमीम अंसारी की रिपोर्ट

कोटा। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमामुड़ा में मनरेगा कार्यों और पंचायत संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर द सिटी वॉच ने प्रमुखता से  समाचार प्रकाशित किया था जिसका असर अब दिखाई देने लगा है। प्रकाशित समाचार के मामले को गंभीरता से लेते हुए मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय द्वारा पंचायत सचिव जान सिंह पैकरा को नोटिस जारी किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव द्वारा मनरेगा कार्यों में मनमानी की जा रही है तथा पंचायत की योजनाओं और वित्तीय गतिविधियों की जानकारी आम ग्रामीणों से छिपाई जाती है। पंचायत फंड से राशि निकासी, ग्राम सभा की कार्यवाही एवं विकास कार्यों की जानकारी मांगने पर ग्रामीणों को लगातार टालने की शिकायत भी सामने थी । जिसको द सिटी वॉच ने प्रमुखता से ग्रामीणों की समस्या को प्रकाशित किया था जो की ग्रामीणों के अनुसार सचिव पंचायत मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे लोगों को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी संबंधित अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सचिव न तो निर्धारित समय पर उपस्थित हुए और न ही कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया।

अब मनरेगा विभाग द्वारा दोबारा नोटिस जारी किए जाने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि दोष सिद्ध होता है तो संबंधित सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत अमामुड़ा में विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी मिल पाएगी, या फिर यह मामला भी कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *