[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम राजनांदगांव में हुआ वृक्षारोपण, राष्ट्रीय मानवाधिकार टीम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम राजनांदगांव में हुआ वृक्षारोपण, राष्ट्रीय मानवाधिकार टीम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला ब्यूरो तरुण साहू, नेहा साहू की रिपोर्ट

राजनांदगांव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन की महिला प्रकोष्ठ टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पर्यावरण छत्तीसगढ़ सुमनदीप मेश्राम ने किया।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया। लगाए गए पौधों में 4 अमरूद, 6 आम तथा 8 सहजन के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

सुमनदीप मेश्राम ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि मानव जीवन और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पुनीत सेन, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिक्षा महेश्वरी देवांगन, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पर्यावरण कविता कमड़े, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मंजू नेताम, जिला महासचिव ममता यादव, प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य प्रकोष्ठ डॉ. गौतम साहू, प्रदेश अध्यक्ष रोजगार प्रकोष्ठ उमाकांत वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नरोत्तम साहू, जिला संगठन मंत्री देवशरण साहू सहित राष्ट्रीय मानवाधिकार टीम की अनेक सदस्याएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *