**गोंडवाना समाज अधिवेशन में जसवंत सिन्हा का सराहनीय योगदान**
* जिला ब्यूरो तरुण साहू *
*गुंडरदेही (बालोद)।** गोंडवाना समाज के भव्य अधिवेशन में समाजसेवी जसवंत सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्नपूर्णा भोजन व्यवस्था हेतु ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सहयोग भावना का परिचय दिया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए जसवंत सिन्हा ने कहा कि गोंडवाना समाज सदैव जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए संघर्षरत रहा है, जो उसकी पहचान और अस्तित्व का मूल आधार है। उन्होंने इस जुझारू भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज का यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
उन्होंने गोंड समाज द्वारा अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के प्रयासों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज की यह सांस्कृतिक धरोहर भविष्य में और अधिक सशक्त रूप में उभरेगी।
अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सक्रिय योगदान दिया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
