[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

अध्यक्ष रवि राजपूत ने की 851 नए अधिवक्ताओं के नामांकन की अनुशंसा*

अध्यक्ष रवि राजपूत ने की 851 नए अधिवक्ताओं के नामांकन की अनुशंसा
राज्य विधिज्ञ परिषद की नामांकन समिति की बैठक में आवेदनों पर हुआ विचार

दो अधिवक्ताओं की सनद पुनर्बहाल और 54 प्रोविजनल प्रमाण पत्र की अनुशंसा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद की नामांकन समिति की बैठक रविवार को परिषद के मुख्य कार्यालय, उच्च न्यायालय परिसर में हुई। बैठक में नए अधिवक्ताओं के नामांकन के लिए परिषद को प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने करीब 851 आवेदकों को नए अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किए जाने की अनुशंसा की। नामांकन समिति के अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्य आलोक कुमार गुप्ता और भास्कर साहू मौजूद रहे। बैठक में नए नामांकन के साथ अधिवक्ताओं से संबंधित अन्य मामलों पर भी निर्णय लिया गया। समिति ने दो अधिवक्ताओं की सनद पुनर्बहाल करने तथा 54 प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी करने की अनुशंसा की। बैठक में परिषद के सचिव अमित वर्मा, सहसचिव दीपक सिंह ठाकुर और नामांकन प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार जायसवाल सहित विशाल सोनी, रूपेश पाण्डेय, दिलीप खाण्डेय और पीयूष शर्मा ने सहयोग किया।

00 अधिवक्ताओं के हित में निर्णय ले रही परिषद
अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत ने बताया कि समिति द्वारा आवेदनों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए अधिवक्ताओं के नामांकन की अनुशंसा की गई। राज्य विधिज्ञ परिषद की ओर से नामांकन प्रक्रिया अधिवक्ताओं के हित और परिषद के निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है। बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद नामांकन, सनद पुनर्बहाली और प्रोविजनल प्रमाण पत्र से संबंधित अनुशंसाएं की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *