[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

शिक्षक दिवस समारोह में गूंजा जागरूकता का संदेश डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुडकई पेंड्रा में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

पेंड्रा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल ,कुडकई पेंड्रा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं गतिविधियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को उजागर किया।

कार्यक्रम के दौरान पेंड्रा पुलिस विभाग नमन तिवारी जी द्वारा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने तथा ऑनलाइन गतिविधियों में सतर्क रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों को रुचिपूर्वक सुना।कार्यकम के अंत में

विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश कुट्टन ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। आज के डिजिटल युग में शिक्षा के साथ जागरूकता और जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञानवान, संस्कारवान, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना है। साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को बदलते डिजिटल परिवेश की चुनौतियों को समझने और उनसे सुरक्षित रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *