[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘जागरूक नारी’ अभियान, छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य की वैज्ञानिक जानकारी

जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘जागरूक नारी’ अभियान, छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य की वैज्ञानिक जानकारी

बिलासपुर। जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फिल्म द्वारा ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता अभियान–जागरूक नारी’ का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक एवं सही जानकारी देना, सामाजिक भ्रांतियों और झिझक को दूर करना तथा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य जैसे विषयों पर खुलकर संवाद और वैज्ञानिक जानकारी बेहद जरूरी है। स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ. उषा किरण बाजपेयी, डॉ. दीक्षा एवं सुश्री पूजा मनहर ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सामान्य भ्रांतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेषज्ञों ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने और बिना झिझक चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन के. खान, सेक्रेटरी डॉ. इरशाद खान, डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह एवं JES Nursing की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अग्निहोत्री सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

अभियान में रैपिडो, होटल बंशीवाला, एरिना एनीमेशन, Tercel Pvt. Ltd., आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं जीवधार्नी फाउंडेशन का सहयोग रहा। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि सही जानकारी और खुला संवाद ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव है। आयोजकों ने भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *