[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में शाला प्रबंधन समिति का गठन*

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में शाला प्रबंधन समिति का गठन

सिरगिट्टी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों का चयन अभिभावकों की सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में बलराम देवांगन ने अध्यक्ष पद के लिए गायत्री दुबे का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद पुष्पेंद्र साहू ने उपाध्यक्ष पद के लिए धनंजय नवरंग का नाम प्रस्तावित किया, जिसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

समिति के सदस्य के रूप में बलराम देवांगन, मनोज दुबे, पुष्पेंद्र साहू, दुर्गेश यादव, दिनेश कौशिक, कृष्णा पाण्डेय, गिरधर पाटले, योगेश गुप्ता, फागूराम, हरिशंकर, गुरुदेव प्रसाद बारले, दिलेंद्र मनहर, सविता श्रीवास, गंगाबाई, पंच कुमारी, अनिल कुमार सोनी, निशा निषाद, चंद्रशेखर, बल्लू कुमार, सनत कुमार केवट, अनिल साहू, संजू रजक एवं विजय गोस्वामी का चयन किया गया।

बैठक में सभी सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास, सुव्यवस्थित संचालन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ व्याख्याता अरुण पांडे, संतोष तिवारी तथा शिक्षक विकास कायरवार ने उपस्थित अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की नियमित शाला उपस्थिति तथा विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *