[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*सरकारी स्कूल कांदुल के बच्चों ने बढ़ाया शाला का मान, टॉप-10 में आने से एक अंक से चूकी धारणी साहू*

सरकारी स्कूल कांदुल के बच्चों ने बढ़ाया शाला का मान, टॉप-10 में आने से एक अंक से चूकी धारणी साहू

 

जिला ब्यूरो तरुण साहू

गुंडरदेही। आमतौर पर लोग सरकारी स्कूलों को हल्के में लेते हैं, लेकिन शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी लगातार अपनी प्रतिभा से यह धारणा बदल रहे हैं। ग्राम कांदुल स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों ने वर्ष 2026 की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा 8वीं की परीक्षा में कु. धारणी साहू, पिता टुकेश्वर साहू ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। धारणी जिला स्तर की टॉप-10 सूची में केवल एक अंक से स्थान बनाने से चूक गईं। वहीं कुमारी नमिता, पिता राजकुमार ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. डिम्पी देवांगन, पिता ओम कुमार ने 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा जस्मीन, पिता ओम प्रकाश ने 82.33 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं पुष्कर कुमार साहू, पिता राधेश्याम साहू ने 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय परिवार ने बताया कि सभी विद्यार्थी सामान्य परिवार से आते हैं और अनुशासित एवं मेहनती छात्र-छात्राएं हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. श्रीमती यादव, प्रधान पाठक जे.आर. देवांगन एवं शिक्षकगण के.पी. साहू, एन. साहू, डी. देवांगन और एस. देवांगन ने खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शाला संचालन में पंचायत प्रतिनिधियों एवं पालकों का लगातार सहयोग मिलता रहा है। विशेष रूप से कु. धारणी साहू को बहुमुखी प्रतिभा की छात्रा बताते हुए शिक्षकों ने कहा कि वह हर विषय को गंभीरता से पढ़ती हैं और समस्या आने पर अपने शिक्षकों से लगातार मार्गदर्शन लेती हैं।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया है कि आगामी 10वीं बोर्ड परीक्षा में धारणी साहू को टॉप-10 सूची में स्थान दिलाने के लिए विशेष तैयारी कराई जाएगी और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *