[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा के साथ मनाया गया नवरात्र महापर्व

गौरेला पेंड्रा मरवाही — मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला परिसर में गरबा डांडिया उत्सव के साथ नवरात्र महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां आदिशक्ति के भजनों पर गरबा नृत्य कर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जगतजननी मां दुर्गा की आरती और प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शैलजा स्वामी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान और एकता की भावना विकसित करते हैं।

संस्था के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज जी ने सभी के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दो पालियों में आयोजित गरबा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति और सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा जैसे पुरस्कारों का भी चयन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकों ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की। पूरे परिसर में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *