[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*संगठित और जागरूक समाज ही इतिहास बनाता है : त्रिलोक चंद्र श्रीवास*

संगठित और जागरूक समाज ही इतिहास बनाता है : त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर। सर्वसेन समाज बिलासपुर संभाग के जिला अध्यक्षों, संभागीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, फिरका प्रमुखों एवं इकाई प्रमुखों की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने की। बैठक में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि संगठित, जागरूक और सक्रिय समाज ही इतिहास लिखता है। छत्तीसगढ़ में सामाजिक जनों की वर्षों की मेहनत से सर्वसेन समाज संगठित, सक्रिय और जागरूक हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय समाज के लिए महत्वपूर्ण है। समाज से प्रदेश में एक विधायक तथा दो निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष होने के बावजूद समाज को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज की जागरूकता लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में विभिन्न राजनीतिक दलों से सेन-नाई समाज के विधायक, मंत्री और सांसद भी सामने आएंगे। उन्होंने पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा समाज को रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, मुंगेली जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष विजय सेन, कोरबा जिला प्रभारी इंजीनियर आर.एन. श्रीवास, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास, संभागीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सावित्री श्रीवास, प्रदेश पदाधिकारी मनोज श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, बबलू श्रीवास सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

कनौजिया समाज के अध्यक्ष-पदाधिकारियों सहित नारायण श्रीवास, शिव श्रीवास, सीताराम श्रीवास, घासीराम श्रीवास, मुकेश श्रीवास, विकास श्रीवास, चंद्रप्रकाश श्रीवास, ओमप्रकाश श्रीवास, विनय श्रीवास, प्रकाश श्रीवास, अनिल श्रीवास, शिव प्रसाद श्रीवास, बबलू श्रीवास सहित संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास ने किया। इस अवसर पर संभागीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन श्रीवास, संभागीय पदाधिकारी बसंत श्रीवास, सुमित श्रीवास, विनय श्रीवास, निखिल श्रीवास, लोकेश श्रीवास, दीपक श्रीवास, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, मनोहर सेन, प्रदीप श्रीवास, मोहन श्रीवास, शुभम श्रीवास, आनंद श्रीवास, राजन श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, रघु श्रीवास, राहुल सेन, रोशन श्रीवास, पंकज श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, नरेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, पृथ्वी श्रीवास, संतोष श्रीवास, रमेश श्रीवास, उमेश श्रीवास, विक्की श्रीवास, मिंटू श्रीवास, रामायण शिवास, कमलेश श्रीवास, राजेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *