*गुरुकुल सामान्य छात्रावास में आयोजित हुआ पालक-बालक सम्मेलन*
*जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बच्चों को मेरिट लाने के लिए किया प्रोत्साहित*
कृष्णा पाण्डेय ब्यूरो चीफ जीपीएम
*गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही*: जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के *सामान्य छात्रावास गुरुकुल, गौरेला* में छात्राओं के सर्वांगीण विकास और पालकों से संवाद के उद्देश्य से पालक-बालक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में *जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।* उनके साथ *साक्षरता के नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला* एवं *छात्रावास अधीक्षक उदेश सिंह* मौजूद रहे।
सम्मेलन में अधीक्षक द्वारा छात्रावास में उपलब्ध भोजन, आवास, पेयजल, सुरक्षा, अध्ययन-अध्यापन एवं खेल सुविधाओं की जानकारी दी गई। छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, समय सारणी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।
*जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने एवं कड़ी मेहनत कर आगामी बोर्ड परीक्षा में मेरिट में अपना स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया*। उन्होंने शासन की छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
*साक्षरता नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला* ने साक्षरता अभियान और बच्चों में पढ़ने-लिखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
