लायंस क्लब बिलासपुर ने 150 जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए रेनकोट, कॉपी और पेन
बिलासपुर, 5 अगस्त। समाजसेवा के अपने निरंतर प्रयासों के तहत लायंस क्लब बिलासपुर ने लायंस भवन में जरूरतमंद बच्चों के लिए रेनकोट, कॉपी एवं पेन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 150 बच्चों को रेनकोट के साथ अध्ययन सामग्री वितरित कर उनकी शिक्षा और सुरक्षा के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा ने की। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाना है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग करना क्लब की प्राथमिकता है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
क्लब के सचिव मनीष चंदेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष सीए रौनक अग्रवाल ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने लायंस क्लब की जनसेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंद बच्चों की सहायता करते हैं, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित कर समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत सहारे ने किया। इस अवसर पर सीए विनोद मित्तल, डॉ. अरुण शुक्ला, इत्तफाक सागरी, एन.के. भंडारी, जी.एल. जैन, देवेंद्र टुटेजा, मोहन होनप, श्रीकांत सहारे, नरेश लिखमानिया, विमल केडिया, रमेश अग्रवाल, विजय क्रांति तिवारी सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे जनहित एवं सेवा कार्य लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
