[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने 400 विद्यार्थियों को वितरित किए छाते*

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने 400 विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

वर्षा ऋतु में विद्यालय आने-जाने की सुविधा के लिए परियोजना प्रभावित गांवों के बच्चों को मिली सौगात

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रांक, देवरी और जांजी में अध्ययनरत लगभग 400 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने खुशी व्यक्त करते हुए समिति के प्रति आभार जताया।

संगवारी महिला समिति समय-समय पर परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती है। इसी क्रम में वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्यार्थियों को यह उपयोगी सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी बताया। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्याएं, चंद्रकली (सरपंच, जांजी), विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई माह में भी एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने सामाजिक सरोकार के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजार पारा सीपत और कर्रा में अध्ययनरत लगभग 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया था। इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *