[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*रायगढ़ में विहिप की प्रांत बैठक संपन्न, नए दायित्वों की घोषणा*

रायगढ़ में विहिप की प्रांत बैठक संपन्न, नए दायित्वों की घोषणा

*कृष्णा पांडे जिला ब्यूरो जीपीएम*

सागर पटेल बने बिलासपुर विभाग संयोजक, कृष्णा पाण्डेय को जीपीएम ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी

बिलासपुर/रायगढ़। विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत बैठक 24, 25 एवं 26 जुलाई को रायगढ़ स्थित अग्रोहा धाम में संपन्न हुई। तीन दिवसीय बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा के साथ विभिन्न पदाधिकारियों के दायित्वों का पुनर्नियोजन किया गया।

बैठक में पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक सागर पटेल को बिलासपुर विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं उनके स्थान पर रविन्द्र कैवर्त को बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में मातृशक्ति की जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी को विभाग सह संयोजिका का दायित्व दिया गया। साथ ही उन्हें प्रांत टोली में बाल संस्कार केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उनके स्थान पर विभा तिवारी को मातृशक्ति की नई जिला संयोजिका बनाया गया।

बैठक में कुमारी नीलम पुरी को दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका नियुक्त किया गया।

प्रांत बैठक में विश्व हिन्दू परिषद, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की ओर से जिला मंत्री प्रकाश साहू एवं सह मंत्री निखिल परिहार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए धर्म, समाज और राष्ट्रहित में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रमुख नियुक्तियां

  • सागर पटेल – बिलासपुर विभाग संयोजक
  • रविन्द्र कैवर्त – बजरंग दल जिला संयोजक
  • प्रिया त्रिवेदी – विभाग सह संयोजिका एवं प्रांत टोली बाल संस्कार केंद्र प्रमुख
  • विभा तिवारी – मातृशक्ति जिला संयोजिका
  • नीलम पुरी – दुर्गावाहिनी जिला संयोजिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *