[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*ग्राम रौना (कुर्मीपारा) में शमशान घाट शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन*

# ग्राम रौना (कुर्मीपारा) में शमशान घाट शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन

 जिला ब्यूरो तरुण साहू की रिपोर्ट

*गुंडरदेही।** गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अर्जुंदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रौना (कुर्मीपारा) में शमशान घाट शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री निषाद ने कहा कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए समृद्ध और विकसित गुंडरदेही विधानसभा के निर्माण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक ने बताया कि शमशान घाट में शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण होने से ग्रामीणों को विशेष रूप से बरसात के दिनों में सुविधा मिलेगी। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों के बैठने एवं रुकने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने इस जनहितकारी निर्माण कार्य के लिए विधायक श्री निषाद का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *