**अर्जुंदा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर**
जिला ब्यूरो तरुण साहू की रिपोर्ट
अर्जुंदा/बालोद।, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा नगर स्थित जैन स्थानक भवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Dr. Charan Das Mahant का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुंडरदेही विधायक Kunwar Singh Nishad ने कहा कि डॉ. महंत के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता और कांग्रेस संगठन को लगातार मिलता रहा है। उन्होंने राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। विधायक निषाद ने कहा कि वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष के रूप में डॉ. महंत प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों की आवाज को मजबूती के साथ विधानसभा में उठा रहे हैं तथा उनका अर्जुंदा आगमन गुंडरदेही विधानसभा के लिए गौरव का विषय है।
अपने संबोधन में डॉ. महंत ने कांग्रेसजनों से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं के सुझावों और अनुभवों के आधार पर आगामी चुनावों में पूरी एकजुटता एवं पारिवारिक वातावरण के साथ कार्य करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के पश्चात विधायक कार्यालय अर्जुंदा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झीरम शहीद स्वर्गीय Vidyacharan Shukla की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा अध्यक्ष जीवन बंदे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही अध्यक्ष कचरूराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी अध्यक्ष संजू चौधरी सहित कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षदगण, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, जनसरोकारों के मुद्दों तथा आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
