[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, संगठन की सक्रिय भूमिका की सराहना*

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, संगठन की सक्रिय भूमिका की सराहना

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने केक कटवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और रंजेश सिंह के उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु की कामना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि रंजेश सिंह संगठन के सक्रिय, संघर्षशील और समर्पित छात्र नेताओं में से एक हैं। उन्होंने छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई है और शिक्षा व्यवस्था, छात्रवृत्ति, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सहित कई विषयों पर आंदोलन एवं जनजागरण अभियान चलाकर छात्रों के हितों की रक्षा की है।

उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में रंजेश सिंह ने अपनी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। संगठन को भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार की सक्रिय भूमिका की अपेक्षा है।

आगामी छात्रसंघ एवं संगठनात्मक चुनावों में आयु संबंधी बाधाओं के मुद्दे पर चर्चा करते हुए विनोद जाखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “एनएसयूआई सदैव छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं का संगठन रहा है और आगे भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया तथा रंजेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल राजनीतिक और सामाजिक जीवन की कामना की। यह आयोजन संगठनात्मक एकजुटता और युवा नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *