**बेलगहना में गौमांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई*
बेलगहना रिपोर्टर, समीम अंशारी।
बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गौमांस रखने और काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलगहना निवासी जय गुप्ता ने ग्राम करहीकछार स्थित बिजली ऑफिस के पास रहने वाले सुरेश कुमार सोनवानी द्वारा गौमांस रखने और काटने की सूचना पुलिस को दी थी।
सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों—वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय—को अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तड़के सुबह आरोपी के घर पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी (53 वर्ष) को अपने आंगन में गौमांस काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने जीवित एवं मृत गाय-भैंस को काटकर मांस को सुखाकर रखने और उपभोग करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने मौके से करीब 7 किलोग्राम कटा हुआ गौमांस एवं मांस काटने में प्रयुक्त औजार (टंगली) जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]