देवरी बंगला में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की मासिक बैठक संपन्न
बालोद जिले के देवरी बंगला में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खंड देवरी की मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़िया महतारी दाई की पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीण जनों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष खोमन साहू, जिला आईटी सेल के इमेश साहू, हरिशंकर साहू, युवा खंड अध्यक्ष दीपक सहारे, खंड अध्यक्ष डौंडी उत्तम यादव, अध्यक्ष देवरी सहित खंड देवरी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष गंगा निषाद, सेनानी भाई-बहन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में जनसेवा कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों के सहयोग और संगठन के प्रति समर्पण भावना के साथ हुआ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
