[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

बालोद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8.10 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8.10 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जिला ब्यूरो तरुण साहू

 

बालोद/गुंडरदेही, 7 अप्रैल 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 अप्रैल को दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की गई और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

आबकारी आयुक्त के निर्देश तथा कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

विभागीय टीम ने थाना कवंर क्षेत्र में आरोपी लीलाराम गंधर्व तथा थाना रंचारी क्षेत्र में आरोपी खोमिन बाई के पास से कुल 45 नग देसी प्लेन पव्वा (8.10 लीटर शराब) बरामद की।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी समिधा पांडे, आबकारी उप निरीक्षक जागेश्वर सिंह दाऊ, आबकारी आरक्षक राकेश देशमुख तथा वाहन चालक हरीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *