**केंदा स्वास्थ्य केंद्र में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन, 23 गांवों के ग्रामीणों ने कराई जांच**
*संवाददाता नागेंद्र दयाल पत्रवाणी*
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के जनपद पंचायत कोटा क्षेत्र अंतर्गत केंदा स्वास्थ्य केंद्र में एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के 23 गांवों के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में लोगों का बीपी, शुगर और नेत्र जांच की गई तथा उनकी समस्याओं के अनुसार उपचार और परामर्श दिया गया।
इस नेत्र शिविर में मुख्य रूप से डॉ. राजेंद्र चंद्राकर, दौलत मरार, संजय शुक्ला, नवीन तंबोली, संजय देवगन, सुल सिंह यादव और रमेश साहू की उपस्थिति रही। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ का भी अहम सहयोग रहा। स्टाफ में निर्मल राज (लैब टेस्ट), शांति महिला, स्टाफ नर्स निशा कश्यप (RHO), चांदनी कंवर (RHO), स्टाफ नर्स सुशील पैकरा (RHO), अरूसा पांडे (RHO) तथा विजय भारद्वाज शामिल रहे।
इस शिविर में 23 गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना उपचार और जांच कराई। इनमें मित्थुनवा गांव, पहांदा, सूखेना, केंदा, मानिकपुर, चुरेली, कुसुमखेड़ा, सेमरी, विचारपुर, सोढ़खुर्द, नेवारीभांठा, परसपानी, कोचरा, जारगा, मंचभाटा, शिल्पहरी, केंदादाद सहित अन्य आश्रित ग्राम और ग्राम पंचायतों के लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित गांवों के सरपंच, उपसरपंच, सचिव और पंचगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामीणों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को बेहद उपयोगी बताते हुए आयोजकों और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
