[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ का आयोजन

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ का आयोजन

*बिलासपुर।* गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत वसंत विहार कॉलोनी से ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ का आयोजन किया गया। इसमें एसईसीएल निदेशक मंडल से बिरंची दास, निदेशक मानव संसाधन, डी. सुनील कुमार, निदेशक वित्त, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) हिमांशु जैन सहित विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

हैप्पी रन वसंत विहार कॉलोनी से शुरू होकर एसईसीएल मुख्यालय स्थित नेहरू शताब्दी नगर के गांधी उद्यान में संपन्न हुई। यहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक मंडल के सदस्यों, सीवीओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्वच्छता और जनभागीदारी के संदेश को स्मरण किया।

इसके बाद स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरुण शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *