बिलासपुर प्रवास पर निलेश विश्वास की डॉ. अभिषेक वर्मा और बृजमोहन श्रीवास्तव से मुलाकात
सामाजिक और समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा एवं बृजमोहन श्रीवास्तव से कोर्टयार्ड बाय मैरियट, बिलासपुर में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, क्षेत्रीय एवं समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। तीनों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा में सामाजिक सरोकारों तथा समसामयिक परिस्थितियों को लेकर भी संवाद हुआ।
निलेश विश्वास ने कहा कि समाज और क्षेत्र से जुड़े विषयों को समझने के लिए आपसी संवाद एवं विचार-विमर्श आवश्यक है। सकारात्मक संवाद से नए विचार सामने आते हैं और सामाजिक संबंधों को भी मजबूती मिलती है।
उन्होंने डॉ. अभिषेक वर्मा एवं बृजमोहन श्रीवास्तव के साथ हुई मुलाकात को आत्मीय बताते हुए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
