[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*बेलगहना क्षेत्र के पंडरा पथरा में लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान, वर्षों से समस्या जस की तस*

बेलगहना क्षेत्र के पंडरा पथरा में लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान, वर्षों से समस्या जस की तस

बिलासपुर/कोटा (बेलगहना)। समीम अंसारी की रिपोर्ट
जिला बिलासपुर के कोटा क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना के ग्राम पंचायत पंडरा पथरा में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन बुरी तरह परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या पिछले 4-5 वर्षों से बनी हुई है, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली विभाग को शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है, जिनकी तबीयत लगातार खराब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उन्हें नियमित बिजली सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभाग के कर्मचारी कभी-कभार ध्यान तो देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली कटौती की मूल समस्या का समाधान आज तक नहीं किया जा सका है।

स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन और कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *