पत्रकार ज़िया खान को जान से मारने की धमकी**

बिलासपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार ज़िया खान को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने हाल ही में पुलिस द्वारा सट्टे के खिलाफ की गई कार्रवाई पर एक खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद यह विवाद सामने आया।

जानकारी के अनुसार, “sansakar 18” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पत्रकार ज़िया खान को धमकी भरे संदेश भेजे गए। इन संदेशों में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे पत्रकार और उनके परिवार में भय का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक, ज़िया खान लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं और कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करते रहे हैं। इस घटना के बाद पत्रकारों में भी रोष देखा जा रहा है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल, इस मामले की शिकायत पुलिस में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पत्रकारो ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]