[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*होटल महावीर में जुआ खेलते कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.44 लाख नगद जब्त, ACCU की लगातार छापा मार करवाई*

होटल महावीर में जुआ खेलते कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ता सहित  8 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.44 लाख नगद जब्त, ACCU की लगातार छापा मार करवाई

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल महावीर में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,44,700 नगद रकम जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ACCU के प्रभारी गोपाल सतपति को सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कांग्रेस व बीजेपी के कार्यकर्ता सहित कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ACCU की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह (38 वर्ष), हीरालाल पाल (41 वर्ष), अक्की जायसवाल (28 वर्ष), छोटू सिंह (20 वर्ष), संदेश मसीह (40 वर्ष), अनिल कुमार वर्मा (30 वर्ष), आकाश भोई (39 वर्ष) एवं विशाल छाबड़ा (40 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी कस्तूरबा नगर एवं शांति नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

 

पूरी वीडियो👇👇

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,44,700 नगद रकम जब्त की। जांच में यह भी सामने आया कि जुआ खेलने के लिए होटल का कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था। मामले में होटल संचालक एस.के. सिन्हा की संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *