[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*गुंडरदेही में शिव शक्ति क्षेत्रीय समूह की महिलाओं ने निकाली चुनरी यात्रा*

गुंडरदेही में शिव शक्ति क्षेत्रीय समूह की महिलाओं ने निकाली चुनरी यात्रा

 जिला ब्यूरो तरुण साहू

गुंडरदेही। बाघमारा क्षेत्र में पंचमी के पावन अवसर पर शिव शक्ति क्षेत्रीय संघ समूह की महिलाओं द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के 15 समूहों की महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

महिलाओं ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए तन, मन और धन से सहभागिता निभाई। चुनरी यात्रा वैष्णो देवी मंदिर एवं शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर मां चंडी मंदिर, गुंडरदेही तक पहुंची, जहां सभी महिलाओं ने विधि-विधान से माता जी को चुनरी अर्पित की।

इस आयोजन में समूह की उपाध्यक्ष ईश्वरी देवांगन, सदस्य सावित्री यादव कोसा, अध्यक्ष गिरिजा केसरिया, सरस्वती नेताम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

समूह की सदस्य रत्ना निषाद ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भावना और आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *