
पखांजुर:-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पखांजुर के कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता पहुंचे थाना,पखांजुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के लेटर पेड आरोप लगाते हुए लिखा है कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास्तव द्वारा अंतागढ़ विधानसभा के विधायक अनूप नाग को पिछले कल रायपुर में अवैध रूप से बिल्डिंग कब्जा करने एवं भूमाफियाओ को संरक्षण देने का झूठा आरोप लगाया है गौरीशंकर श्रीवास्तव द्वारा न्यूज़ प्लस 21 चैनल पर यह झूठा आरोप लगाया है एवं विधायक अनूप नाग की राजनैतिक छवि खराब करने की कोशिश किया गया है मगर यह सभी आरोप निराधार हैं विधायक अनूप नाग का अवैध कब्जा एवं भूमाफियाओं के साथ दूर दूर कोई संबंध नहीं हैं,विधानसभा चुनाव सामने हैं विधायक अनूप नाग को क्षेत्र में बदनाम करने का कोशिश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास्तव द्वारा किया गया है कांग्रेसियों ने पखांजुर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख को लिखित शिकायत देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास्तव एवं अंतागढ़ के कोई व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो को शेयर करने वाले के ऊपर आपराधिक मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]