सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंदियाखार, पत्थलगाँव में बाल संसद सत्र 2023-24 की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
जितेन्द्र अग्रवाल की रिपोर्ट,
प्रधान पाठक के द्वारा सर्व प्रथम विद्यालय कैप्टन अनुराग पन्ना और इन्दु केरकेट्टा की शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात अन्य मंत्रिमंडल जैसे अनुशासन, स्वास्थ्य, खेल और सांस्कृतिक मंत्रियो को शपथ दिलाई गई। साथ में विद्यालय के विशेष शाखा ‘हरियाली संघ ‘ के सदस्यों की भी शपथ दिलाई गई और हरियाली संघ के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में शामिल होकर हर विद्यार्थी बहुत खुश हुए ।
इस अवसर पर प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर रोज दिन कुछ सीखने के लिए आह्वान किया और प्रतिज्ञा को निभाने के लिए चुनौती दिया। अंत में बाल संसद सत्र 2023-24 को विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दी गई।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]