
पखांजूर:-शहीद गेंदसिंह वार्ड पखांजूर में मित्रता दिवस एवं सावन पर्व पर महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहीद गेंदसिंह भवन पखांजूर में महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही सामुहिक नृत्य, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, झूला कार्यक्रम आयोजित किया गया। मटका फोड़ में प्रथम श्रीमती रंजीता बनर्जी, कुर्सी दौड़ में प्रथम श्रीमती डामिन ठाकुर रही। उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश्वरी राणा, डामिन ठाकुर, ममता नेताम, वर्षा कंवर, मंजू साहू, कल्पना देवांगन, भुनेश्वरी वैध, भानुमती पदमाकर, लिपिका भुआर्य, गौरी ठाकुर, जयंती ध्रुव एवं वार्ड के समस्त महिलाएं, बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]