*स्थानांतरित होने पर जिले के छह अधिकारियों को दी गई सामूहिक विदाई।
*कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को नव पदस्थापन स्थान पर बेहतर कार्य संपादन के लिए दी शुभकामनाएं*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 5 अगस्त 2023 / जीपीएम जिले से अन्य जिले में स्थानांतरित होने पर छह अधिकारियों को आज सामूहिक रूप से विदाई दी गई। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने सभी स्थांतरित अधिकारियों को नव पदस्थापना स्थान पर बेहतर कार्य संपादन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही जीपीएम उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की। विदाई दिए गए अधिकारियों में अपर कलेक्टर बी सी एक्का, परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) आर के खुटे, संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार श्री अविनाश कुजूर एवम नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता शामिल हैं। विदाई अवसर पर विभिन्न विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
