अंचल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय मेहता 23 जुलाई को बैंगलोर के राष्ट्रीय सम्मेलन में: “रेटीनोपैथी ऑफ प्री मैच्योरिटी “पर देंगे व्याख्यान,
बिलासपुर । अंचल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय मेहता 23जुलाई को बंगलौर में नेत्र रोग विशेषज्ञों के राष्ट्रीय संस्था(ACOIN) एकॉइन के कर्नाटक चैप्टर की द्वितीय सालाना कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
चर्चा के दौरान डॉ संजय मेहता ने बताया कि (ACOIN)एकॉइन संस्था पूरे भारत वर्ष में अंधत्व निवारण के लिए कटिबद्ध और प्रयासरत है। देशभर से उपस्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बंगलौर कांफ्रेंस में अंधत्व के विभिन्न विषयों पर शोध पत्र पढ़े जायेंगे । वहीं वीडियो प्रेंजेन्टेशन के माध्यम से नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में नीत नवीनतम शोध पर चर्चा होगी।
बिलासपुर से डॉ संजय मेहता समय से पहले पैदा हुये बच्चो को होने वाले रोग “रेटीनोपैथी ऑफ प्री मैच्योरिटी “पर व्याख्यान देंगे । जो निश्चित ही नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए ज्ञानवर्धक के साथ अनुकरणीय होगा ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]