Devjit devnath
पखांजुर:-पुलिस को मिली बड़ी सफलता,डॉग स्कॉट की सहायता व स्थानीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियो से पूछताछ करने पर मृतिका रेखा मजूमदार का हत्यारा उनका सगा बेटा विप्लव मजूमदार, बहू श्रीमती पापिया मजूमदार ,दामाद अनूप दास उर्फ बॉपी ही निकला ,आरोपी अनूप दास को संदेह था कि उसकी पत्नि उनका कमाई का पैसा उनकी सास रेखा मजुमदार को देती है तथा मृतिका का बेटा बहु अपनी मां के टोका टाकी व बंदिश से परेशान थे जिसके कारण तीनों दिनांक 14/7/23 के रात्रि 11/ 00 बजे मृतिका को योजनाबद्ध तरीके से बरामदा में बिस्तर लगाकर सोई हुई रेखा मजूमदार को बिस्तर में रखे टॉर्च में लोहे लगा भाग से कान व गाल के पास मारने उपरांत तीनों मिलकर मृतिका के साड़ी के ही पल्लू से गला घोट कर हत्या कर दिया और शव, टॉर्च , चप्पल को छुपाने की दृष्टि से अपने घर बाड़ी के पीछे फेंक देना की बात आरोपी द्वारा कहा गया,सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
उपरोक्त कार्यवाही में थाना पखांजूर प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख , निरीक्षक संजय यादव महिला ASI श्रीमती बिंदु लता देवांगन ,प्रधान आरक्षक राजेश साहू प्रधान आरक्षक रविंद्र ठाकुर , भूआर्य आरक्षक हेमंत द्विवेदी, यामले, भंडारी, गावड़े,आनंद, संजित , जोसेफ, नोहर सिन्हा, सलाम,महिला आरक्षक सेवती सोरी,अगसिया व अन्य पखांजूर थाना के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]