आरोपी को 15 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।
महिला संबंधी रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफतार
नाम आरोपी :- लक्ष्मण मानिकपुरी उर्फ लच्छू पिता गोकुल मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष, निवासी – ओमनगर जरहाभाठा, थाना- सिविल लाईन, जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया प्रार्थिया एवं आरोपी की जान पहचान होने से दोनों एक ही समाज के होने से दोनों के परिवार वाले शादी कराने का राजी हो गये तो प्रार्थी एवं आरोपी के मोबाईल में बातचीत होने लगी और दोनों का मिलना जुलना हुआ मिलने के दौरान आरोपी द्वारा हम दोनों की शादी होने वाली है कहकर प्रार्थिया से शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर भी वह हम दोनो पति पत्नि होने वाले है कहकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा है। जो प्रार्थिया दोनों की शादी होने वाली है कहकर किसी को बता भी नही पा रही थी बहुत दिन हो जाने से प्रार्थिया द्वारा आरोपी को शादी के लिये बोलने पर आरोपी शादी के लिये मना कर रहा है। प्रार्थीया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये, जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को पकडा गया, आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उनि. एच.आर.यदु, प्र.आर. संगीता नेताम, विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, विवेक राय, मनोज बघेल, संजीव जांगडे, अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]