*पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों को भवन ऋण के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार*
*बिलासपुर प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों को आवास दिलाने का भरोसा बढ़ा- वीरेन्द्र गहवई*
बिलासपुर- सीएम भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र गहवई ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रेस क्लब के आग्रह पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया, और मीडियाकर्मियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की पहल की है। पत्रकार सुरक्षा कानून से मीडिया कर्मियों का उत्पीड़न रुकेगा, और वे अधिक उत्साह के साथ जनहित में अपना कर्तव्य निभा सकेंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई द्वारा पत्रकारों की भवनाओं से अवगत कराया था, मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था, कि जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कानून लागू होगा। उन्होंने सुरक्षा विधेयक का मसौदा तैयार कराया और कैबिनेट की बैठक में उसका अनुमोदन किया है, अब जल्द यह विधेयक लाकर पारित किया जायेगा।
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब की मांग पर अधिमान्यता का दायरा बढ़ाने के साथ ही पत्रकार सम्मान निधि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह की है।
बिलासपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पत्रकारो हेतु रियायती दर पर आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]