*भाजपा ने घेरा बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का निवास*
*पीएम आवास रोकने सहित लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
बेमेतरा। मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर बेमेतरा विधानसभा से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का निवास घेरने की कोशिश की। प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर और बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा घेरा तैयार करवाया था। भाजपाइयों की पुलिस कर्मियों के साथ झूमाझटकी भी हुई।प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कबीर कुटीर के पास एकत्रीकरण स्थल पर सांसद विजय बघेल, जिला प्रभारी पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, सह प्रभारी विक्रांत सिंह, प्रदेशमंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान, जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा, प्रह्लाद रजक सहित वरिष्ठ नेतागण सभा में शामिल हुए।
दुर्ग सांसद बघेल ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को लंबी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस राज में गरीबों के खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों के सिर से उनकी छत छीन के अपना घर भर रही है। ये प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय, अत्याचार है।
जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश की लूटेरी भूपेश बघेल सरकार की हठधर्मिता और प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश नहीं देने के कारण राज्य के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं।
प्रदेश मंत्री अवधेश चन्देल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगों को आवास आवंटन की दिशा में कोई काम नहीं किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों को आवास आवंटित नहीं कर सकते, ऐसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में अपने आर्थिक मॉडल का ढोल पीटते रहते हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक छाबड़ा को मुरुम चोर व ठेकेदार बताया।
जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि बेमेतरा विधायक छाबड़ा बताएं कि उनके पास नोट कमाने की ऐसी कौन सी मशीन है कि इतने कम समय में हजारों करोड़ की संपत्ति खड़ी हो गई। उन्होंने कहा कि ईडी अभी भिलाई तक पहुंची है बहुत जल्द ही बेमेतरा में भी दस्तक देगी।
पूर्व नपा अध्यक्ष सिन्हा ने भी विधायक छाबड़ा को आड़े हाथो लेते हुए मुरुम का माफिया बताया।
इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री सन्ध्या परगनिहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, दयावंत बान्धे, होरिलाल सिंहा, विकास घरडे, विजय सुखवानी, पुष्पा साहू, मोंटी साहू, बलराम पटेल, छोटू साहू, यशवंत वर्मा, पोषण वर्मा, राजा साहू, ललिता साहू, दीपेश साहू, परमेश्वर वर्मा, आकिब मलकानी, भीम वर्मा, रघुनन्दन तिवारी, निशा चौबे, निखिल साहू, योगेश वर्मा, सन्तोष वर्मा, विकास तम्बोली, हर्ष तिवारी, संजीव तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]