स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर मे पुष्प अर्पित कर याद किये छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी व सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के गायक व नगर के गणमान्य जन ।
सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर की तरफ से स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पुराना बस स्टैंड टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित होटल एमेरल्ड में आयोजित की गई ।जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए संगीत प्रेमी व छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी साथ में शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव यू मुरली राव कारपोरेट अफेयर्स से रवेश्कर गोरख । लता मंगेशकर जी की याद में रखा गया यह कार्यक्रम उनकी गानों को सुनने के लिए शहर के गणमान्य नागरिक, संगीत प्रेमी, गायक कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहां की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के गाने देश में ही नहीं अपितु पूरे संसार में प्रसिद्ध है । उनके जैसे गायक कलाकार भारत में जन्म लेना यह हमारे भारत देश के लिए सौभाग्य की बात है । जिन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से उन्हें प्राप्त हुआ है । ऐसे महान गायिका की मधुर आवाज दिल को छू लेती है । सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करना हम सबके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है । आज भी लता जी हमारे संगीत व दिलो मे जिंदा है । इस अवसर पर म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन शाह ने कहा कि भारत देश के जितनी भी महान गायक हैं । उनकी जन्मतिथि, पुण्यतिथि पर हमेशा उनको हम संगीत के माध्यम से याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । क्योंकि संगीत से दिल दिमाग जहाॅ स्वम का स्वस्थ रहता हैं । वही सगीत को सुनने वालों को भी देखा गया है की शारीरिक व मानसिक रुप से अपने आप को वे स्वस्थ पाते है।हमारे ग्रुप में एक से बढ़कर एक गायक कलाकार है जो सभी गायकों की आवाज में गाना गाते हैं ।
कुछ पुरुष कलाकार तो महिला के स्वर मे भी गाना गायक सभी का मन मोह लेते है । आज के कार्यक्रम में जो गायक कलाकार मधुर गानों की प्रस्तुति दी है । उनमें मुख्य रूप से श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, कुमारी श्रेया श्रीवास, भारती साहू, रानू चंद्राकर, संगीता श्रीवास, उषा यादव, बासु श्रीनिवास, नंदलाल रमानी, श्रवण कुमार यादव, पी वी श्रीनिवास, देवब्रत मिश्रा, रितेश भारत, आदि अनेक गायक कलाकार अपनी गानों की प्रस्तुति इस अवसर पर दिए।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]