नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी नेतृत्व को सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में होने वाले एकदिवसीय तालाबंदी कर प्रदर्शन के पूर्व तैयारियों के सम्बंध में भाजपा नवागढ़ मण्डल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विकास धर दीवान, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे एवं महामंत्री मिन्टू बिसेन सहित मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला महामंत्री दीवान ने बताया कि तालाबंदी का मुख्य विषय 15 वे वित्त की राशि पर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोका जाना एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रोटोकाल का उल्लंघन सहित अन्य मुद्दे शामिल है। इस प्रदर्शन के लिए पूरे जिले से भाजपा कार्यकर्ता 21 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित होंगे जहाँ से जिलाध्यक्ष जोशी के नेतृत्व में जिला पंचायत कार्यालय की ओर रवाना होंगे। जिसमें प्रमुख रूप से जिला प्रभारी डॉ अजय राव, सह प्रभारी विक्रांत सिंह सहित जिला पंचायत सदस्यगण सहित सभी जिला व मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने पूरे मण्डल के समस्त जिला,मण्डल,शक्तिकेन्द्र, बूथ पदाधिकारी, मोर्चाओ व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं के अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील की।
इस दौरान महामंत्री सुरेश साहू, सुरेश निषाद, फुलचंद साहू, मालिकराम जांगड़े, टीकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, तनु दीवान, केदार साहू, रामकिशुन साहू, दुर्जन साहू, धनीराम निर्मलकर, मोहन साय, काल्विन जोशी, तोपसिंह साहू, महेश टण्डन, मनी साहू, जितेंद्र मात्रे, विजय डहरिया, नरेश साहू, वेदप्रकाश वर्मा, शोभित साहू, धन्नू साहू, संजू राजपूत, त्रिलोक साहू, सुरेंद्र सिंह, रितेश मिश्रा, ओम राजपूत, जित्ते, राजा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]