कटनी। सचिव अन्नू सरावगी/ आज बुधवार को ईट राईट इंडिया फ़िट इंडिया चैलेंज के अन्तर्गत ईट राईट मेला का आयोजन शासकीय चिकित्सालय में जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के तत्वावधान में ईट राईट मेले का आयोजन किया गया। उन्नति संस्था की अध्यक्ष डॉ स्वाति छिरौलिया ने इस कार्यक्रम का प्रभारी सुनीता कनकने को बनाया। सुनीता कनकने ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुये उन्नति संस्था के सदस्यों को इस कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने के लिए प्रेरित किया। और सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी का कार्य सराहनीय रहा। गहोई उन्नति संस्था की सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के हैल्दी फूड बनाए। जिसमें संस्था की संरक्षक सदस्य श्रीमति हीरामणि बरसैयां की डिश का प्रथम स्थान लगा एवं ऑल ओवर उन्नति संस्था का स्थान प्रथम रहा। डॉक्टर सुनीता वर्मा ने एवं ड़ाईट्रिशियन कशिश बत्रा ने जजमेंट किया।और उन्नति संस्था के सभी सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जिसमें डॉ स्वाती छिरोल्या,सुनीता कनकने, हीरामणि बरसैयां, सुमनलता कनकने,नीता बिपुरिया, कविता कनकने, स्वाति लहरिया, डॉली कनकने , योगिता त्रिसोलिया, अपर्णा बिलैया ने अपनी सहभागिता दिखाई।
वॉकथान, ईट राइट मेले का हुआ आयोजन
कटनी।10 अगस्त-कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के इनिश्येटिव अभियान “ईट राईट मेला तथा वॉकथॉन का आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. हर्षिता गुप्ता, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष के. एल. पाण्डेय, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष हरी सिंह भदौरिया, अरूण सोनी, स्काउट एंड गाइड के ललित मिश्रा. एन.एस.एस के पदाधिकारी प्रोफेसर आर. पी. सिंह, एन.आर.सी.कशिश बत्रा के उपस्थिति में सुबह वॉकथान का आयोजन किया गया।
जिसके बाद जायन्टस ग्रुप कटनी के द्वारा विभिन्न प्रकार के मिलट बेस्ड रेसिपी की प्रदर्शनी लगाई गई। श्री गहोई वैश्य महिला उन्नति संस्था की महिलाओं द्वारा विभिन्न पोष्टिक आहारों का प्रदर्शन कर उनकी पौष्टिकता की जानकारी प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विभिन्न पौष्टिक आहारों की प्रदर्शनी लगाने के साथ ही पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। युनियन रोलर राइस मिल द्वारा फॉर्टिफाइड राइस चावल की प्रदर्शनी लगाकर फॉर्टिफाइड खाद्य पदार्थों की जानकारी और लघु उद्योग भारती के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के दालों की प्रदर्शनी लगाकर विभिन्न दालों से होने वाले फायदे की जानकारी प्रदान की। इस मेला के अंतर्गत चार विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ईट राईट, ईट सेफ, ईट सस्टेनेबल था। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पाने वाला छात्र-छात्राओं को सार्टिफिकेट एवं मोमेन्टो प्रदान की गई।वॉकथॉन एवं ईट राईट मेला के सभी प्रतियोगी स्काउट गाइड, तिलक महाविद्यालय, साईनाथ एवं एम.जी.एम. नर्सिंग कॉलेज की छात्र,छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]